हुकुमसिंह राठौड़ बने खाजूवाला विधानसभा के भाजपा सोशल मीडिया सह संयोजक
हुकुमसिंह राठौड़ बने खाजूवाला विधानसभा के भाजपा सोशल मीडिया सह संयोजक
बिछवाल के युवा कार्यकर्ता राठौड़ की नियुक्ति पर विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने जताई खुशी, बोले- पार्टी को सोशल मीडिया पर मिलेगा फायदा
खुलासा न्यूज । भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पचारिया और बीकानेर संभाग सोशल मीडिया प्रभारी कोजूराम सारस्वत की अनुशंसा पर बिछवाल निवासी हुकुमसिंह राठौड़ को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र का सोशल मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए राठौड़ को बधाई दी
खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि हुकुमसिंह युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। उनकी सक्रियता का पार्टी को सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में लाभ मिलेगा
इस अवसर पर भाजपा बीकानेर देहात जिला महामंत्री तोलाराम कूकणा, बिछवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण गुरिया और कालासर प्रशासक प्रतिनिधि रामलक्ष्मण गोदारा ने भी राठौड़ की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। राठौड़ ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही*
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ