Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बोलेरो व बस की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल, मची चीख पुकार

1 week ago
बोलेरो व बस की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल, मची चीख पुकार


बोलेरो व बस की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल, मची चीख पुकार
बीकानेर। बीकानेर। हाइवे एक बस ओवरटेक करते हुए पास से गुजर रही एक बोलेरो को टक्कर मार दी। बस क्षतिग्रस्त हुई और बोलेरो के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। आस पास अनेक वाहन चालक रूक गए व एंबुलेंस ने भी तुरंत मौके पर पहुंच कर घायलों को बोलेरो से निकाला। बोलेरो में 8 व्यक्ति सवार थे व बोलेरो चालक दानीराम गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं घायलों में दो महिलाएं प्रतीक्षा, आईना व एक युवती मेघा गंभीर घायल है। वहीं अमिता, बालिका निधि व एक 2 साल का बालक सभी सात को यहां से रेफर कर दिया गया है। वहीं एक विकास को भी निजी वाहन से बीकानेर ही ले जाया गया है। घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया तो आधा दर्जन से अधिक घायलों को देखकर मेडिकल टीम अलर्ट हो गई वहीं अफरा तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल में घायल परिवार के जानकार भी पहुंच गए। वहीं हाइवे पर मौकास्थल पर पुलिस पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमिता अपने पीहर बिग्गा में आगामी 22 जुलाई को होने वाले विवाह समारोह में शामिल होने बेटे-बहू व 2 बेटियों, पोते-पोती को साथ लेकर आ रही थी। विदित रहें आए दिन हो रहें हादसों में दांव पर लगे मानव जीवन को बचाने के प्रयास पूरे किए जाने की आस में श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर निर्माण और श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर को फोर लाइन किए जाने की मांग भी लगातार उठ रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: