Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आरोपी को पकडऩे गई पुलिस पर बोला हमला, पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद कर स्वयं फांसी का फंदा लगाने की कोशिश की

1 month ago
आरोपी को पकडऩे गई पुलिस पर बोला हमला, पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद कर स्वयं फांसी का फंदा लगाने की कोशिश की


आरोपी को पकडऩे गई पुलिस पर बोला हमला, पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद कर स्वयं फांसी का फंदा लगाने की कोशिश की 
 बीकानेर। एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित आरोपी को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमले और राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में देशनोक थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक सुमन शेखावत की रिपोर्ट पर नाल थाने में आरोपी राजकुमार विश्नोई सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार एक जून की रात करीब 9:53 बजे देशनोक थाना पुलिस की टीम मुकदमा संख्या 164/2026 एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी राजकुमार विश्नोई निवासी गुरु नानक नगर, करमीसर की गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई थी। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम करमीसर पहुंची। इस दौरान नाल थाना पुलिस का जाब्ता भी सहयोग के लिए साथ लिया गया।रिपोर्ट के अनुसार जब पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची तो राजकुमार घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी धो रहा था। पुलिस के सरकारी वाहन देखकर वह तुरंत घर के अंदर घुस गया और मुख्य गेट बंद कर छत पर चढ़ गया। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने की कोशिश करता रहा।इसी दौरान थानाधिकारी के निर्देश पर कांस्टेबल राजेन्द्र आरोपी को पकडऩे के लिए छत पर चढ़ा। आरोप है कि आरोपी राजकुमार ने कांस्टेबल राजेन्द्र को धक्का देकर नीचे टीनशेड पर गिरा दिया, जिससे उसके हाथ सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई। पुलिस ने घायल कांस्टेबल का नजरी मुलाहिजा करवाया, जिसमें हाथ पर चोट और पूरे शरीर में दर्द होना पाया गया।
पुलिस रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने बाद में अपने घर के चौक में पीछा कर रहे दो पुलिसकर्मियों को बंद कर दिया और वायर से फांसी का फंदा लगाने की कोशिश कर पुलिस कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की। वहीं आरोपी की पत्नी, पड़ोस की तीन महिलाओं और एक अन्य व्यक्ति पर भी आरोपी का सहयोग करने तथा उसे मौके से फरार कराने में मदद करने का आरोप लगाया गया है।घटना के बाद पुलिस ने राजकुमार, उसकी पत्नी तथा अन्य सहयोगियों के खिलाफ जानलेवा हमला, राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने और सरकारी कार्य में हस्तक्षेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच नाल थाने के एसआई सुभाषचंद को सौंपी गई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: