Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

वार्ड 73 में कांग्रेस का ये बिगाड़ सकते है गणित, पढ़े ये खास खबर

Bansal
1 week ago
वार्ड 73 में कांग्रेस का ये बिगाड़ सकते है गणित, पढ़े ये खास खबर

वार्ड 73 में कांग्रेस का ये बिगड़ सकते है गणित, पढ़े ये खास खबर 

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर शहर के वार्डों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीकानेर नगर निगम का वार्ड 73 इस बार खास तौर पर चर्चा में है। यहां मुकाबला कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच त्रिकोणीय नजर आ रहा है। चुनावी मैदान में कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री बुलाकीदास कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला मैदान में हैं, जबकि भाजपा ने दीपक पारीक को उम्मीदवार बनाया है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी आनंद जोशी भी चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं। वार्ड 73 में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार आनंद जोशी की सक्रियता ने चुनावी समीकरणों को बदलने की संभावना पैदा कर दी है। राजनीतिक जानकारों की नजर अब इस बात पर है कि आनंद जोशी को मिलने वाला समर्थन किस पार्टी के वोट बैंक को प्रभावित करता है।

आनंद जोशी के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। यदि निर्दलीय उम्मीदवार को वार्ड के मतदाताओं का अच्छा समर्थन मिलता है तो इसका सीधा असर कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल कल्ला के चुनावी गणित पर पड़ सकता है। खा  दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के लिए यह स्थिति फायदे का समीकरण बना सकती है। चुनाव में अक्सर त्रिकोणीय मुकाबले में वोटों का बंटवारा परिणाम को पूरी तरह बदल देता है।   अनिल कल्ला के चुनाव मैदान में होने के कारण वार्ड 73 पर कांग्रेस की विशेष नजर है। पूर्व मंत्री बुलाकीदास कल्ला के परिवार से जुड़े उम्मीदवार होने के कारण इस सीट को राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस के लिए चुनौती सिर्फ चुनाव जीतने की नहीं, बल्कि अपने परंपरागत समर्थन को एकजुट रखने की भी है। भाजपा की ओर से दीपक पारीक भी मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि कांग्रेस के सामने मौजूद चुनौती का फायदा उसे चुनावी परिणाम में मिल सकता है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: