Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: चादर से पति का मुंह-नाक दबाकर की थी हत्या, पत्नी गिरफ्तार

rk
3 months ago
बीकानेर: चादर से पति का मुंह-नाक दबाकर की थी हत्या, पत्नी गिरफ्तार

बीकानेर: चादर से पति का मुंह-नाक दबाकर की थी हत्या, पत्नी गिरफ्तार
बीकानेर। महिला अपराध अनुसंधान सेल के सीओ ने खाजूवाला के चक 13डीकेडी में पति की हत्या के मामले में पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी ने चादर से पति का मुंह-नाक दबाया जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद पत्नी ने कमरे में रखे कपड़ों में आग लगा दी और बाहर से कुंडी लगाकर चली गई। 11 अगस्त को चक 13डीकेडी निवासी पप्पूराम बाजीगर ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि उसका पुत्र राजकुमार 13डीकेडी ढाणी में रहता था। सुबह उसका शव कमरे में जला हुआ मिला। रिपोर्ट में पुत्रवधु वीरपाल कौर पर राजकुमार की हत्या का शक जताया गया। इस मामले की जांच खाजूवाला एसएचओ सुरेन्द्र प्रजापत ने शुरू की।

बाद में परिवादी पक्ष ने आईजी के समक्ष पेश होकर जांच बदलने की मांग की। उसके बाद एसपी ने मामले की जांच महिला अपराध अनुसंधान सेल के सीओ संजीव चौहान को सौंप दी। उन्होंने मामले की गहराई से छानबीन की और आरोपी वीरपाल से पूछताछ की तो सामने आया कि राजकुमार की हत्या की गई थी। वीरपाल ने कमरे में चादर से राजकुमार का मुंह-नाक दबा दी जिससे दम घुटने के बाद उसकी मौत हो गई। बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए कमरे में रखे कपड़ों में आग लगा दी। कमरे का दरवाजा बंद बाहर से कुंडी लगाकर दो किमी दूर महेन्द्र बाजीगर की ढाणी में चली गई। अगले दिन सुबह वापस कमरे पर पहुंची और हत्या का आत्महत्या बताया। सीओ चौहान ने वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: