Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एमजीएसयू के सामने कबाड़ से भरी बोलेरो व ट्रेलर की आमने सामने हुई भिड़ंत

Bansal
1 month ago
एमजीएसयू के सामने कबाड़ से भरी बोलेरो व ट्रेलर की आमने सामने हुई भिड़ंत


एमजीएसयू के सामने कबाड़ से भरी बोलेरो व ट्रेलर की आमने सामने हुई भिड़ंत
बीकानेर। बीकानेर के जैसलमेर हाईवे पर सोमवार को सुबह  एक बड़ा सडक़ हादसा हो गया।  जानकारी के अनुसार बीकानेर-जैसलमेर हाईवे पर एमजीएसयू से आगे नाल पुलिया से पहले मंगलवार को एक बड़ा सडक़ हादसा हो गया। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में रॉन्ग साइड से आ रही कबाड़ से भरी बोलेरो कैंपर सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कैंपर डिवाइडर पार करते हुए सडक़ के दूसरी तरफ जा गिरी। जानकारी के अनुसार कैंपर में बज्जू के गोडू निवासी तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि भीषण टक्कर के बावजूद तीनों लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।हादसे की सूचना मिलते ही नाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह कैंपर का रॉन्ग साइड से आना सामने आ रही है।कैंपर में बड़ी मात्रा में कबाड़ भरा हुआ था। नाल पुलिस अब हादसे के कारणों के साथ-साथ कैंपर में ले जाए जा रहे कबाड़ की वैधता और उससे संबंधित दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: