Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मेगा हाईवे पर रोडवेज और स्लीपर बस की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल

6 months ago
मेगा हाईवे पर रोडवेज और स्लीपर बस की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल

मेगा हाईवे पर रोडवेज और स्लीपर बस की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल

चूरू। जिले के रतनगढ़ कस्बे में बुधवार रात मेगा हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। यहां रोडवेज बस और स्लीपर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा शहर के बस स्टैंड से आगे मेगा हाईवे पर टी-पॉइंट के पास हुआ। रोडवेज बस अजमेर से सरदारशहर की ओर जा रही थी, जबकि स्लीपर बस हनुमानगढ़ से जयपुर की दिशा में रवाना थी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के शीशे टूट गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मेगा हाईवे पर लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि दोनों बसों में मिलाकर 70 से अधिक यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही रतनगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, घायलों की जानकारी ली और मेगा हाईवे पर लगे जाम को हटाकर यातायात सुचारु करवाया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: