Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 16 लोग हुए घायल, ट्रक चालक की हालत गंभीर

Bansal
1 month ago
बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 16 लोग हुए घायल, ट्रक चालक की हालत गंभीर


 बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 16 लोग हुए घायल, ट्रक चालक की हालत गंभीर
हनुमानगढ़। जिले के संगरिया-टिब्बी मार्ग पर रविवार सुबह रतनपुरा चौराहे के पास एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। सवारियों से भरी निजी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और कई लोग सीटों से उछलकर घायल हो गए। दुर्घटना में कुल 16 लोग घायल हुए, जिनमें ट्रक चालक की हालत गंभीर होने पर उसे हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मुख्य सडक़ पर आते ही हुई भिड़ंत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह उस समय हुआ जब एक ट्रक फैक्ट्री की ओर से मुख्य सडक़ पर आ रहा था। इसी दौरान संगरिया से टिब्बी की ओर करीब 40 यात्रियों को लेकर जा रही निजी बस वहां पहुंची और दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सडक़ पर टूटे शीशे, बिखरा सामान और घायलों की कराहों ने पूरे इलाके को दहला दिया।
घायलों को बचाने दौड़े सेवादार
सूचना मिलते ही पुलिस के साथ धन-धन श्री गुरु रामदास सेवा समिति के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। समिति के राज किंगरा, अजमेर सिंह कलसी, छिंद्रपाल सिंह मठाड़ू, सुशील बिश्नोई सहित अन्य स्वयंसेवकों ने बिना समय गंवाए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संगरिया पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने सेवादारों की तत्परता और सेवा भावना की सराहना की।
ट्रक चालक गंभीर घायल
हादसे में ट्रक चालक महिपाल गुर्जर (50) पुत्र हनुमानराम निवासी त्रिपाला बड़ी, पिलानी (जिला झुंझुनूं) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं तथा हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ रेफर कर दिया।
इन घायलों का अस्पताल में हुआ उपचार
राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार घायलों में गुरदेव कौर बावरी (60), मलकीत कौर (57), अमनदीप बावरी (74), असल मोहम्मद (8), विनोद मेघवाल (32), कलसुन (60) और ईश्वर (40) सहित अन्य लोग शामिल हैं। इनमें से कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अधिक चोट वाले मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायल अस्पताल पहुंचने से कुछ समय के लिए आपातकालीन वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल सभी का उपचार शुरू कर स्थिति को संभाल लिया।
बस के दस्तावेजों पर भी उठे सवाल
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को सडक़ से हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य सडक़ पर ट्रक के प्रवेश के दौरान दोनों वाहनों के बीच समन्वय नहीं बन पाने से हादसा हुआ। इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त निजी बस का फिटनेस प्रमाणपत्र और प्रदूषण प्रमाणपत्र वैध नहीं था तथा वाहन कर भी बकाया बताया जा रहा है। पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: