Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला सहित तीन घायल

2 weeks ago
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला सहित तीन घायल

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला सहित तीन घायल

बीकानेर । लूणकरणसर के कांकडवाला सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों और सामाजिक संस्था की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब 10 बजे 4 सीएचएम के पास हुआ। सहनीवाला निवासी राकेश गर्वा ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घायलों में धापू पत्नी राकेश गवारिया, पवन पुत्र देवीलाल गवारिया निवासी कांकडवाला तथा रविन्द्र पुत्र राजाराम बिश्नोई निवासी सहनीवाला शामिल हैं।
 घटना की सूचना मिलने पर टाइगर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था करवाई। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: