Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, 8 लोग हुए घायल, 4 गंभीर बीकानेर रेफर

2 weeks ago
दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, 8 लोग हुए घायल, 4 गंभीर बीकानेर रेफर

 दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, 8 लोग हुए घायल, 4 गंभीर बीकानेर रेफर

बीकानेर। जसरासर-कातर मार्ग पर एक सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर सांड मूर्ति के पास हुई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरासर पहुंचाया। डॉ. सुंदर लाल सुथार ने बताया कि आठ घायलों में से चार को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार देकर बीकानेर रेफर कर दिया गया।

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान अनोखा नाथ (निवासी हंसेरा), सीमा (निवासी हंसेरा), राधा (निवासी कातर छोटी), बाबूलाल (निवासी बादनू), किरण (निवासी हंसेरा), सीताराम (निवासी हंसेरा), किशनाराम और रामकिशोर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जसरासर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। समय रहते लोगों की मदद और त्वरित राहत के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: