Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

दूषित पानी को लेकर अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग, इंदिरा कॉलोनी और गंगाशहर पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम

rk
1 month ago
दूषित पानी को लेकर अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग, इंदिरा कॉलोनी और गंगाशहर पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम

खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रकाशित खबर अमृत की जगह नलों से हो रही बीमारी की सप्लाई का तत्काल संज्ञान लेते हुए चिकित्सा विभाग द्वारा गुरुवार को प्रभावी कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध के निर्देशानुसार डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता और सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक व्यास ने प्रभावित इंदिरा कॉलोनी तथा गंगाशहर का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

 

घर-घर सर्वे और ओआरएस वितरण के निर्देश
अधिकारियों ने क्षेत्र में बीमार मरीजों की संख्या और उनकी स्थिति की समीक्षा की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि एएनएम और आशा सहयोगिनी की टीमों द्वारा घर-घर जाकर उल्टी-दस्त के मरीजों का सर्वे किया जाए। प्रभावित परिवारों को मौके पर ही ओआरएस के पैकेट वितरित कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पेयजल के नमूनों की जांच और क्लोरीनीकरण
डिप्टी सीएमएचओ ने प्रभावित घरों से पेयजल के नमूने लेने और क्लोरोस्कोप की मदद से पानी में क्लोरीन की मात्रा की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द विभाग को भेजने को कहा गया है ताकि दूषित पानी के स्रोत का पता लगाया जा सके।

 

अस्पताल में मरीजों की कुशलक्षेम पूछी
इंदिरा कॉलोनी के दौरे के पश्चात अधिकारियों ने गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल का दौरा किया और वहां अस्पताल अधीक्षक डॉ मुकेश वाल्मीकि के साथ भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया के साथ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। विभाग के कनिष्ठ अभियंता को मौके पर बुलाकर पेयजल की सैंपलिंग और जलापूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा विभाग आमजन के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: