Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पीबीएम में स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण, फर्म को नोटिस, कई स्थानों पर खराब मिला माल

Bansal
8 hours ago
पीबीएम में स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण, फर्म को नोटिस, कई स्थानों पर खराब मिला माल

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  प्रदेश में सरकारी एवं निजी अस्पतालों तथा उनके आसपास संचालित समस्त कैंटीन, कैफेटेरिया, भोजनालय रेस्टोरेन्ट का सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डा0 पुखराज साध ने बताया कि उक्त अभियान के अंतर्गत श्री करनी ज्यूस सेंटर मेडिकल कॉलेज रॉड बीकानेर का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें अवधिपार 10 लीटर कोल्ड ड्रिंक ओर एक बोतल कलर सड़े गले फल मौके पर नष्ट करवाया गया,

 

भानु टी स्टाल , गणेश कचौरी वाला के निरीक्षण के दौरान लाइसेंस, फूड हैंडलर की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट, वाटर रिपोर्ट कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, इनको सुधार हेतु मौके पर ही नोटिस जारी किए गए साथ ही दूसरी टीम के द्वारा पीबीएम परिसर में जयपुर ट्रेडिंग कंपनी, पवन भोजनालय, जोधपुर शाही नमकीन से दूध, दाल, समोसा का सैंपल लिया गया  साफ सफाई संतोषजनक नहीं थी।

 

 दोनों ही फर्मां को एफएसएस एक्ट की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस दिया जा रहा है। इस कार्यवाही के दौरान कुल 04 नमूने लिये गये जिन्हें जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जायेगा। कैंटीन संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, खाद्य भंडारण, खाद्य संचालकों की व्यक्तिगत स्वच्छता, परिसर की साफ सफाई, पेयजल की गुणवत्ता, कच्चे एवं पके खाद्य पदार्थां के रख रखाव की सख्त अनुपालना करने के निर्देश प्रदान किये गये। उपरोक्त कार्यवाही बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह गहलोत, सुरेन्द कुमार तथा राकेश गोदारा निशांत चारण, सोना रानी, इन्द्रजीत ढाका, महावीर मेघवाल द्वारा की गई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: