Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली घटना: दंपती की संदिग्ध मौत, पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगाने की आशंका

rk
4 months ago
सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली घटना: दंपती की संदिग्ध मौत, पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगाने की आशंका

सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली घटना: दंपती की संदिग्ध मौत, पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगाने की आशंका

खुलासा न्यूज़। लोकेश बोहरा

लूणकरणसर थाना क्षेत्र के कालवास गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति द्वारा पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। इस दोहरे घटनाक्रम से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पुत्र लखबीर बावरी ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव के पास खेत में ढाणी बनाकर रहता है, जबकि उसके 60 वर्षीय पिता धनपत राम और मां जीतो बावरी गांव स्थित मकान में अकेले रहते थे। बुधवार सुबह उसका पुत्र मोबाइल चार्ज कराने के लिए दादा-दादी के घर पहुंचा। वहां उसने दादा को घर के बाहर फंदे पर लटका हुआ और दादी को घर के अंदर कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस थाना अधिकारी गणेश कुमार विश्नोई भी मौके पर पहुंचे . घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और गहन जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: