Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी, बीकानेर सहित कई इलाकों में आज छा सकते हैं बादल

rk
1 month ago
राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी, बीकानेर सहित कई इलाकों में आज छा सकते हैं बादल

राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी, बीकानेर सहित कई इलाकों में आज छा सकते हैं बादल


बीकानेर। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद अब गर्मी ने फिर से जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई शहरों में आज बादल छाने की संभावना है, हालांकि बारिश की उम्मीद काफी कम है। शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान के शहरों—जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और जालोर में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे वहां गर्मी का असर ज्यादा रहा।

जयपुर सहित अन्य शहरों में भी दिनभर तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई। कई जगहों पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जिससे दिन के समय हल्की से मध्यम गर्मी महसूस की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 11 अप्रैल को एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी और चूरू क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने की संभावना है।

हालांकि, इस सिस्टम का असर सीमित रहेगा और बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे अगले सप्ताह कुछ शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: