Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान में बढ़ी गर्मी, बीकानेर सहित कई शहरों में पारा 40°C के करीब पहुंचा

rk
1 month ago
राजस्थान में बढ़ी गर्मी, बीकानेर सहित कई शहरों में पारा 40°C के करीब पहुंचा

राजस्थान में बढ़ी गर्मी, बीकानेर सहित कई शहरों में पारा 40°C के करीब पहुंचा

बीकानेर। राजस्थान में तेज धूप के साथ गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जयपुर, अलवर, सीकर सहित कई शहरों में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। सबसे अधिक गर्मी कोटा और बाड़मेर में दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में अब दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले 3-4 दिन मौसम साफ रहेगा और तेज धूप के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के मौसम पर नजर डालें तो बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे। श्रीगंगानगर के अनूपगढ़, रावलामंडी और घड़साना में हल्की बारिश भी दर्ज की गई, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ होने से तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई।

शनिवार को दर्ज प्रमुख तापमान इस प्रकार रहे—
बीकानेर: 36.6°C, चूरू: 36.3°C, श्रीगंगानगर: 35.5°C, हनुमानगढ़: 33°C।
अन्य शहरों में भी पारा तेजी से चढ़ा। कोटा में तापमान 5 डिग्री बढ़कर 39.6°C तक पहुंच गया, जबकि बाड़मेर भी सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहा। इसके अलावा जोधपुर 37.8°C, चित्तौड़गढ़ 37.2°C, उदयपुर 37.1°C, जालौर 37°C, जयपुर 36.5°C, अजमेर 35.4°C और पाली 36.1°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: