Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अतिवृष्टि ने पशुपालक को दिया भारी दर्द, एक साथ इतनी बकरियों की हुई मौत

1 month ago
अतिवृष्टि ने पशुपालक को दिया भारी दर्द, एक साथ इतनी बकरियों की हुई मौत


अतिवृष्टि ने पशुपालक को दिया भारी दर्द, एक साथ इतनी बकरियों की हुई मौत
बीकानेर।  श्रीकोलायत क्षेत्र में 4 जून की रात्रि हुई अतिवृष्टि ने एक पशुपालक परिवार पर भारी संकट खड़ा कर दिया। ग्राम पंचायत मंडाल चारणान के सरपंच शिव मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव निवासी हुकमाराम पुत्र पूर्णाराम मेघवाल की चक बिठनोक, मंडाल चारणान स्थित ढाणी में तेज बारिश और जलभराव के कारण 15 बकरियों की मौत हो गई।सरपंच मेघवाल ने बताया कि देर रात अचानक हुई भारी बारिश के चलते पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का अवसर नहीं मिल पाया। बारिश का पानी बाड़े में भर जाने से बकरियां उसकी चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।ग्रामीणों के अनुसार हुकमाराम का परिवार मुख्य रूप से पशुपालन पर निर्भर है और बकरियां ही उनकी आय का प्रमुख साधन थीं। एक साथ 15 बकरियों की मौत से परिवार की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है। घटना की सूचना प्रशासन को भी दी गई है।सरपंच प्रतिनिधि शिव मेघवाल ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित पशुपालक को शीघ्र राहत प्रदान करते हुए उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि परिवार को आर्थिक संबल मिल सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए इस नुकसान का सर्वे करवाकर सरकार की ओर से सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। ग्रामीणों ने भी पीडि़त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल राहत राशि जारी करने की मांग की है। क्षेत्र में हुई बारिश से अन्य स्थानों पर भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जिसके लिए राजस्व विभाग द्वारा सर्वे किए जाने की आवश्यकता बताई जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: