Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में यहां मिलेगी नौकरी, इन पदों के लिए ऐसे करें एप्लाई

Solar 2
6 hours ago
बीकानेर में यहां मिलेगी नौकरी, इन पदों के लिए ऐसे करें एप्लाई

बीकानेर में यहां मिलेगी नौकरी, इन पदों के लिए ऐसे करें एप्लाई 

Solar 4

बीकानेर।  नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर सामने आया है। बीकानेर में बुल पावर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित स्थान पर पहुंचकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी की ओर से सीनियर अकाउंट, स्टोर मैनेजर, ईवी ड्राइवर, सेल्स एग्जीक्यूटिव और टेलीकॉलर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जानकारी के अनुसार इन सभी पदों को मिलाकर कुल 13 रिक्तियां हैं। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और कार्य अनुभव की आवश्यकताएं अलग हो सकती हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले संबंधित पद की पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए।

Image

नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए बुल पावर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, हेमू सर्किल, भूख लगी रेस्टोरेंट के पास, फर्स्ट फ्लोर, बीकानेर पहुंचना होगा। अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, बायोडाटा और अनुभव से संबंधित दस्तावेज साथ लेकर जाएं। निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे स्थानीय युवाओं के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर हो सकती है। अभ्यर्थी समय पर पहुंचकर उपलब्ध पदों, योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: