Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कैसा रहेगा मौसम

Bansal
1 month ago
बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कैसा रहेगा मौसम

बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कैसा रहेगा मौसम 


बीकानेर। रविवार को तीखी उमस और भीषण गर्मी से बेहाल बीकानेरवासियों को दोपहर में मौसम ने थोड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही जारी थी लेकिन हवा बंद रहने के कारण उमस का असर बहुत ज्यादा था। दोपहर करीब एक बजे मौसम ने अचानक करवट ली। पहले हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई और देखते ही देखते अगले 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। हालांकि यह बारिश शहर के कुछ हिस्सों को ही भिगो सकी और महज 10 मिनट बाद ही थम गई। बारिश रुकते ही धूप और बादलों की लुका-छिपी के बीच उमस का ग्राफ एक बार फिर ऊपर चढ़ गया, जिससे लोग पसीने से तरबतर नजर आए। इसके बावजूद, इस संक्षिप्त बौछार ने तापमान में हल्की गिरावट जरूर ला दी है। दरअसल दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना वेल मार्क लो-प्रेशर एरिया रविवार को थोड़ा कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। वर्तमान में यह सिस्टम दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है।  3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन के उत्तर की ओर शिफ्ट होने की प्रबल संभावना है। इस बदलाव के कारण जहां दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान (जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग) में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी वहीं उत्तरी और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा। राववाला में अच्छी बरसात हुई। सूड़सर में बूंदाबांदी हुई।

3 से 5 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। बीकानेर शहर और आसपास के इलाकों में सोमवार और मंगलवार को बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है। लगातार बढ़ रही उमस के बीच अगर सोमवार और मंगलवार को अच्छी बारिश होती है तो गर्मी से स्थायी राहत मिलेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: