Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

फिर बदलेगा मौसम, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

Bansal
2 weeks ago
फिर बदलेगा मौसम, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

फिर बदलेगा मौसम, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर 


बीकानेर। राजस्थान में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। कुछ जिलों के तो भाग्य खुल गए हैं। लगातार हो रही बारिश से मौसम भी कुछ ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के 6-7-8 सितंबर के नए अपडेट के अनुसार 6 सितंबर को भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश तथा कोटा, अजमेर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने 7 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि, भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह पुनः बारिश का दौर थमने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) आज उत्तर-पश्चिम MP व दक्षिणी-पश्चिमी UP के ऊपर अवस्थित है। मानसून ट्रफ लाइन आज भी श्रीगंगानगर व WML से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में बारां, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली व सवाईमाधोपुर जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी/अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश तलवारा, सवाईमाधोपुर में 131 MM दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज 5 सितंबर को भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना है। आज अजमेर, उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं जयपुर में अभी भी रिमझिम-रिमझिम बारिश हो रही है। संभावना है कि देर रात कभी भी भारी बारिश हो सकती है। आकाश में काले बादल टहल रहे हैं। जयपुर का शाम 7.30 बजे तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज जयपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। प्रदेश के बांधों में कुल भराव क्षमता का 58.97 प्रतिशत पानी है। बीते 24 घंटे के दौरान बांधों में 57.91 एमक्यूएम पानी की आवक हुई। जयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 58.89 प्रतिशत, भरतपुर जोन में 51.52 प्रतिशत, जोधपुर जोन में 17.52 प्रतिशत, कोटा जोन में 73.93 प्रतिशत, बांसवाड़ा जोन में 60.46 प्रतिशत, और उदयपुर जोन में 44.78 प्रतिशत पानी है।f

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: