Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में हेरोइन तस्करी का नेटवर्क, 6 लोग गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

rk
3 months ago
बीकानेर में हेरोइन तस्करी का नेटवर्क, 6 लोग गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

बीकानेर में हेरोइन तस्करी का नेटवर्क, 6 लोग गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार
बीकानेर। पंजाब के अमृतसर से एक किलो हेरोइन लेकर बीकानेर आते पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ में नेटवर्क का पता चला है जिसके तार पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े हैं। नेटवर्क में शामिल लोग पाकिस्तान से हेरोइन मंगाकर सप्लाई करते हैं। बीकानेर में भुट्टों का बास निवासी शबीर अली और छत्तरगढ़ में गोरीसर निवासी आलम खां ने पाकिस्तानी तस्कर इमरान से व्हाट्सअप के जरिये संपर्क किया और एक किलो हेरोइन मंगाई। यह हेरोइन पंजाब के अमृतसर में एक शख्स को भेजी गई। बीकानेर के दोनों अभियुक्त 26 जनवरी को अमृतसर में अज्ञात शख्स को 7.40 लाख रुपए देकर एक किलो हेरोइन बीकानेर लाते एनएच 62 पर श्रीगंगानगर में राजियासर इलाके में पकड़े गए।

दोनों से पूछताछ में हेरोइन तस्करी का नेटवर्क सामने आया है जो पाकिस्तान से माल मंगाकर सप्लाई और खरीद-फरोख्त को अंजाम देते हैं। इसमें पंजाब, बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के लोग शामिल हैं। मामले की जांच कर रहे सूरतगढ़ शहर पुलिस थाने के एसएचओ दिनेश सहारण ने बताया कि हेरोइन तस्करी और खरीद-फरोख्त में शामिल 10 लोगों को नामजद किया गया है। शबीर और आलम के अलावा बीकानेर के बंगला नगर निवासी रामलाल नायक, छत्तरगढ़ में लाखूसर निवासी सहीराम जाट, सूरतगढ़ के वार्ड नंबर 33 निवासी अमीन खान, हनुमानगढ़ में रावतसर निवासी विजय कुमार सोनी को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं जिनकी भूमिका तस्दीक की जा रही है। मामले में और भी गिरफ्तारियां होंगी।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: