खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग में लगातार बॉर्डर पार से तस्करी हो रही है। लगातार तस्करी एजेंसियों के लिए चुनौती बन गयी है। इसी बीच एक बार फिर बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर से करोड़ों की हेरोइन जब्त की गयी है। भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हिंदूमलकोट थाना इलाके के गांव 5 सी बड़ी सुजावलपुर में पुलिस ने खेत से 1 किलो 530 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है।
बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपए आंकी गई है। एसपी हरीशंकर ने बताया- खेत से हेरोइन के दो पैकेट मिले हैं। जिस बैग में हेरोइन रखी हुई थी, उस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए हेरोइन ड्रॉप की होगी।
पुलिस अब ड्रोन ड्रॉपिंग और हेरोइन सप्लाई से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी है। सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए नशे की तस्करी के मामलों को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ