Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

पाकिस्तान से इतने करोड रुपये की हेरोइन आई भारत, पुलिस ने डिलीवरी लेने आए तस्करों को पकड़ा

rk
2 months ago
पाकिस्तान से इतने करोड रुपये की हेरोइन आई भारत, पुलिस ने डिलीवरी लेने आए तस्करों को पकड़ा


पाकिस्तान से इतने करोड रुपये की हेरोइन आई भारत, पुलिस ने डिलीवरी लेने आए तस्करों को पकड़ा
अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर)। भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 50 करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई। तस्करी में शामिल पंजाब के तीन समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के तीन तस्कर डिलीवरी लेने के लिए श्रीगंगानगर के रावला थाना क्षेत्र के 2 केएनडी जा रहे थे, जिन्हें पदमपुर पुलिस थाना क्षेत्र में पकड़ लिया गया। सुरक्षा एजेंसी, बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तस्करों को पकड़ा है।
एसपी हरिशंकर ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप गिराई गई थी। सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और बीएसएफ को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित गांव 2 केएनडी में हेरोइन तस्करी की सूचना मिली थी। इसके चलते पूरे जिले में नाकाबंदी की गई।
पंजाब से डिलीवरी लेने आए थे
पंजाब के जलालाबाद के तीन तस्कर गुरप्रीत सिंह, कीर्तन सिंह और सोनू सिंह बाइक से हेरोइन की डिलीवरी लेने श्रीगंगानगर और पदमपुर के रास्ते रावला जा रहे थे। पदमपपुर थाने के पास तीनों नाकाबंदी तोडक़र भागने की फिराक में थे। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने ड्रग्स की डिलीवरी की बात कबूली। इनकी निशानदेही पर रंजीत सिंह निवासी 2 केएनडी रावला, रमेश उर्फ जोरा सिंह राय सिख निवासी 7 केएनडी, हाल धनुर केसरीसिंहपुर तक पहुंची।
श्रीकरणपुर में ड्रॉपिंग फैल हुई तो दो केएनडी में करवाई
रायसिंहनगर सेक्टर के एएसपी रामेश्वरलाल ने बताया- रावला के 2 केएनडी से रमेश और रंजीत को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में बताया कि ये लोग पहले श्रीकरणपुर एरिया में ड्रॉपिंग करवाने वाले थे, लेकिन यहां बीएसएफ और पुलिस की सतर्कता बढऩे से प्लान कैंसिल हो गया। इस पर रमेश दो केएनडी अपने रिश्तेदा रंजीत के घर पहुंच गया। 2 केएनडी में पाकिस्तान से हेरोइन ड्रॉपिंग करवाई गई। जहां से पंजाब के तस्करों को हेरोइन देने का प्लान था।
सफेद पैकेट में पैक कर भेजी हेरोइन
एसपी हरीशंकर ने बताया- आरोपियों के पास से हेरोइन के बीस पैकेट, एक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की गई। प्रत्येक पैकेट में आधा किलो हेरोइन थी। इस खेप में पहली बार पीले रंग की बजाय सफेद पैकेट का इस्तेमाल किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पिस्टल मध्यप्रदेश से मंगवाई थी। पुलिस अन्य लोगों की भूमिका के बारे में पूछताछ कर रही है। बीएसएफ और पुलिस टीम बॉर्डर एरिया में अन्य पैकेटों की तलाश कर रही है।
धनूर निवासी रमेशसिंह हेरोइन तस्करी का पुरानी आरोपी है। उसके खिलाफ तस्करी के पहले से मामले दर्ज हैं। वो जमानत पर कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। वहीं, पंजाब निवासी पकड़े गए तीनों तस्करों के खिलाफ भी एनडीपीएस के मामले पहले से दर्ज हैं।
घटना के बाद पूरे रावला क्षेत्र सहित सीमावर्ती गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। बीएसएफ और पुलिस द्वारा संयुक्त गश्त बढ़ाई गई है, वहीं ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: