Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पीबीएम अस्पताल की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी गठित, 10 दिन में मांगी रिपोर्ट

1 month ago
पीबीएम अस्पताल की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी गठित, 10 दिन में मांगी रिपोर्ट

पीबीएम अस्पताल की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी गठित, 10 दिन में मांगी रिपोर्ट

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में कथित भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं की जांच के लिए संभागीय आयुक्त ने हाईलेवल प्रशासनिक कमेटी का गठन किया है। कमेटी को दस दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त संभागीय आयुक्त यशपाल आहूजा को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य और कोषाधिकारी धीरज जोशी को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीबीएम अस्पताल में कथित भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं को लेकर संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद मंगलवार को चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने भी प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए थे।

संभागीय आयुक्त ने पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक को निर्देशित किया है कि जांच के दौरान गठित प्रशासनिक समिति को सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराते हुए पूरा सहयोग दिया जाए।

कमेटी अस्पताल की व्यवस्थाओं, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और लगाए गए आरोपों की जांच कर अपनी रिपोर्ट दस दिन में संभागीय आयुक्त को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: