देशभर में इन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। देशभर में पेटोल डीजल के दामों को लेकर खबर सामने आयी हे। प्राइवेट कंपनी ने तेल के दामों में बढ़ोतरी की है। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 प्रति लीटर और डीजल में 3 प्रति लीटर का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद भोपाल में एक लीटर पेट्रोल 119.54 और डीजल 102.64 का हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई तेजी के बाद रिटेल कीमतों और बढ़ती लागत के बीच के अंतर को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
þइस साल की शुरुआत में जब ईरान संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई प्रभावित हुई थी, तब कंपनी ने 26 मार्च को भी पेट्रोल 5 और डीजल 3 प्रति लीटर महंगा कर दिया था। अभी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन , भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं जियो ने भी अभी कोई बदलाव नहीं किया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ