Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बापेऊ गाँव में हिंदू सम्मेलन आयोजित, एकजुट होने का आह्वान

rk
4 months ago
बापेऊ गाँव में हिंदू सम्मेलन आयोजित, एकजुट होने का आह्वान

बापेऊ गाँव में हिंदू सम्मेलन आयोजित, एकजुट होने का आह्वान

डिगेश्वर बापेऊ 

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गाँव बापेऊ में हरिराम जी मंदिर प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया।

महंत बिहारीनाथ ने हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए सनातन संस्कृति को विश्व की श्रेष्ठ संस्कृति बताया। उन्होंने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “पंच परिवर्तन” के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की अवधारणा को विस्तार से समझाया।

श्री पुरुषोत्तम गौशाला के संचालक मालाराम सारस्वत ने वेद–पुराणों से शिक्षा ग्रहण करने, भारतीय संस्कृति की वैज्ञानिकता को समझने और उसे निष्ठापूर्वक अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन नरेश राजपुरोहित ने किया। सम्मेलन में कार्यकर्ता प्रदीप कुमार, पवन गोरिया, सुरेंद्र सहित गाँव के मांगीलाल सिंह राजपुरोहित, मालाराम शर्मा, मानकचंद नाई, शेराराम गोदारा, मनीष राजपुरोहित, रतन सिंह, मोहन माहिया, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, कमलेश ढाल, देवेंद्र राजपुरोहित, अध्यापक रामकिशन, ओमनाथ सहित मातृशक्ति और अनेक मौजिज ग्रामीण उपस्थित रहे। सम्मेलन के अंत में सामाजिक समरसता, संस्कृति संरक्षण और सामूहिक सहभागिता के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ImageImage

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: