Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: करोड़ों रुपए कमाई के लिए मशीनें लगाने का दबाव, हिस्ट्रीशीटर पर धमकाने का आरोप

5 months ago
बीकानेर: करोड़ों रुपए कमाई के लिए मशीनें लगाने का दबाव, हिस्ट्रीशीटर पर धमकाने का आरोप

बीकानेर: करोड़ों रुपए कमाई के लिए मशीनें लगाने का दबाव, हिस्ट्रीशीटर पर धमकाने का आरोप

बीकानेर। सोलर प्लांट में करोड़ों रुपए की कमाई के लिए मशीनें लगाने का दबाव डालने और नहीं लगाने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बज्जू पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर प्रदीप गोदारा पर आरोप लगाते हुए मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। फलोदी में खारा निवासी हाल सर्वोदय बस्ती सुभाष बिश्नोई की ओर से पुलिस को रिपोर्ट दी गई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि वह सोलर का काम करता है। करीब 6 माह पूर्व हिस्ट्रीशीटर प्रदीप गोदारा ने जबरन अपनी  मशीन और एजेक्स लगवाए। आरोपी ने कहा कि उसके पास 100 करोड़ रुपए की संपत्ति है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। मशीनों की एवज में पेमेंट मेरे खाते में करो जिससे पैसा एक नंबर का हो जाएगा। दबाव बनाकर उसने दो करोड़ रुपए लिए और बाद में ज्यादा पैसा मांगने लगा और 10 प्रतिशत मुनाफे के साथ पार्टनरशिप का दबाव डाला। दूसरी साइट पर उसकी मशीनें लगाने केश ट्रांजक्शन से इंकार किया तो प्रदीप ने अपनी गैंग के रामपुरा बस्ती निवासी और अन्य लोगों को तिरुपति अपार्टमेंट में भेजा जहां ऑफिस में घुस गए और स्टॉफ को बंद कर बीकानेर छोड़ने की धमकी दी। प्रदीप ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट में अनहोनी की आशंका जताई गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: