Khulasa Online
Breaking
• ईरान की नौसेना का बड़ा दावा : अमेरिका के सबसे ताकतवर युद्धपोत अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना, दागी मिसाइलें • पश्चिम एशिया पर सर्वदलीय बैठक खत्म : सरकार को मिला विपक्ष का साथ, रिजिजू बोले- तेल की कोई कमी नहीं, हालात स्थिर • गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर सरकार की सफाई, कोई नया बदलाव नहीं, पढ़े खबर • इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा का अंतिम संस्कार, अंगदान से 6 लोगों को मिला नया जीवन • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • ईरान की नौसेना का बड़ा दावा : अमेरिका के सबसे ताकतवर युद्धपोत अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना, दागी मिसाइलें • पश्चिम एशिया पर सर्वदलीय बैठक खत्म : सरकार को मिला विपक्ष का साथ, रिजिजू बोले- तेल की कोई कमी नहीं, हालात स्थिर • गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर सरकार की सफाई, कोई नया बदलाव नहीं, पढ़े खबर • इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा का अंतिम संस्कार, अंगदान से 6 लोगों को मिला नया जीवन • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर की तरफ आने वाली सड़क पर जगह हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

9 hours ago
बीकानेर की तरफ आने वाली सड़क पर जगह हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

 बीकानेर की तरफ आने वाली सड़क पर जगह हिस्ट्रीशीटर ने किया पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास 
बीकानेर। अवैध हथियार और मादक पदार्थ की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर और उसकी गैंग ने हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले तो पुलिस की गाड़ी के टक्कर मारी और इसके बाद गाड़ी के नीचे कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा करते हुए तीन राउंड फायर किए। परंतु बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। सीकर सदर थाना पुलिस ने बताया कि रात को वह नानी चौराहा पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कांस्टेबल नेमीचंद के पास मुखबिर का फोन आया कि थाने का हिस्ट्रीशीटर महेंद्र फोगावट अपने साथियों के साथ थार जीप में है। उसके पास अवैध हथियार और मादक पदार्थ हो सकता है और वह अपनी विरोधी गैंग पर हमला करने की फिराक में घूम रहा है। यदि उसे नहीं पकड़ा गया तो वह आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है। इस पर पुलिस ने चेलासी स्टैंड के पास नाकाबंदी की।

पता चला कि एचएस महेंद्र सिहोट छोटी के रास्ते सीकर की तरफ चला गया है और उसकी गाड़ी का मूवमेंट फतेहपुर रोड से बीकानेर की तरफ जाने वाली सड़क पर है। मालूम हुआ कि महेंद्र अपने साथियों के साथ गाड़ी लेकर ढाका की ढाणी की तरफ गया है। कांस्टेबल अनिल और रविराज ने महेंद्र की गाड़ी का पीछा किया तो देर रात तक कच्चे रास्ते पर पुलिस को उसकी गाड़ी दिखाई दी। पुलिस ने एचएस महेंद्र की गाड़ी को रुकवाने का इशारा किया तो उसने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारते हुए गाड़ी को बैक कर लिया। इधर, जब पुलिस अपनी गाड़ी से उतरने लगी तो महेंद्र ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। आधा घंटा महेंद्र की गाड़ी का पीछा करने के बाद थानाधिकारी इंद्राज ने महेंद्र की गाड़ी का टायर पंचर करने के लिए तीन राउंड फायर किए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: