Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

rk
3 months ago
होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

रंगों का त्योहार होली इस बार सिर्फ खुशियां ही नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा राशियों के लिए सुनहरी किस्मत भी लेकर आ रहा है.  इस बार होली के दिन कुंभ राशि में ग्रहों की एक दुर्लभ जुगलबंदी देखने को मिलेगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की उपस्थिति से 'बुधादित्य' और 'शुक्रादित्य' नाम के दो शक्तिशाली राजयोग बन रहे हैं.  होली के दिन इन राजयोगों का प्रभाव अपने चरम पर होगा, जिससे 4 राशियों के जातकों पर धन और सफलता की ऐसी 'रंगों की बौछार' होगी कि उनका जीवन संवर जाएगा. 


मेष राशि (Aries): 
मेष राशि के जातकों के लिए यह होली आर्थिक समृद्धि लेकर आ रही है. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा,  कहीं फंसा हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है. पुराने निवेश अब मुनाफे के रूप में सामने आएंगे. संतान की ओर से कोई गौरवशाली समाचार मिल सकता है. ससुराल पक्ष से रिश्तों में मधुरता आएगी. आपके सोचे हुए प्रोजेक्ट्स अब हकीकत में बदलने का समय आ गया है.

सिंह राशि (Leo):सिंह राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है.  धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आपका बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ेगा. अगर कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर रही थी, तो अब उससे निजात मिलेगी. नई व्यावसायिक शुरुआत के लिए समय बेहद शुभ है. प्रॉपर्टी के लेन-देन में आपको बड़ा फायदा हो सकता है . घर का माहौल खुशहाल रहेगा. 

तुला राशि (Libra): तुला राशि के जातकों पर 'शुक्रादित्य' और 'बुधादित्य' दोनों राजयोग मेहरबान रहने वाले हैं. आपके अटके हुए सरकारी या निजी काम अब गति पकड़ेंगे. जो लोग नौकरी की तलाश में थक चुके थे, उन्हें मनचाहा अवसर मिल सकता है. बिजनेस में कोई बड़ी पार्टनरशिप या डील फाइनल हो सकती है. परिवार के साथ धार्मिक या मनोरंजक यात्रा के योग भी बन रहे हैं. 

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वालों के लिए यह होली करियर में बड़ी उपलब्धि का संकेत दे रही है. वर्किंग प्रोफेशनल्स को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल संकेत हैं. लंबे समय से चल रहा पैतृक संपत्ति का विवाद अब आपके पक्ष में सुलझ सकता है, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी.  मामा पक्ष (ननिहाल) से आर्थिक या मानसिक सहयोग मिलेगा. कानूनी मामलों में चल रही भागदौड़ खत्म होगी. आपको मानसिक शांति मिलेगी. 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: