Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

मातम में बदली होली की खुशियां, टंकी में मिले 3 मासूमों के शव, मां ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

rk
3 months ago
मातम में बदली होली की खुशियां, टंकी में मिले 3 मासूमों के शव, मां ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मातम में बदली होली की खुशियां, टंकी में मिले 3 मासूमों के शव, मां ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

गंगापुरसिटी। समीपवर्ती मीना बड़ौदा गांव में होली के दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां तीन मासूमों के शव पानी की टंकी में मिले, वहीं मां की ट्रेन से आगे कूदने से मौत हो गई। पूरे घटनाक्रम के पीछे गृह क्लेश सामने आया है। मृतकों में संगीता पत्नी प्रवीण मीना, उसकी बेटी दिव्या (5), भारती (3) तथा डेढ़ वर्षीय पुत्र दीपक शामिल है। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्रवासी भी सन्न हैं।

पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज मीना ने बताया कि मीना बड़ौदा गांव में सोमवार सुबह करीब दस बजे तीन बच्चों के शव उनके घर के पास ही पानी की टंकी में मिले। वहीं संगीता गायब थी। इस पर तलाश की तो पता चला कि एक महिला रविवार रात को करीब आठ बजे भरतपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गई। उसे भरतपुर से जयपुर रैफर किया गया और वहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान संगीता के रूप में हुई।

घटनास्थल से एफएसएल टीम ने नमूने लिए हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बच्चों की मौत डूबने से हुई है या फिर मार कर डाला गया है। इधर, महिला के भाई करौली जिले के आलमपुर निवासी अ​खिलेश ने पति प्रवीण, देवर राकेश, देवरानी कविता, सास कमला आदि पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए बच्चों को मारने की प्राथमिकी दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा ने बताया कि एक दिन पहले महिला और बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। महिला का शव एसएमएस जयपुर में है। रिपोर्ट के आधार पर पति, देवर व सास को डिटेन कर लिया गया है।

भाई पहुंचा तो शुरू हुई तलाश
भाई अ​खिलेश ने बताया कि बहन को उसके ससुराल वाले मारपीट करते थे। एक दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। सुबह फोन आया कि बहन के घर पर कोई नहीं है। इस पर वह और पिता ससुराल मीना बड़ौदा पहुंचे तो कोई नहीं ​मिला। बच्चों की तलाश की तो वह पानी की टंकी में ​मिले, लेकिन बहन को कोई पता नहीं चला।

महिला ने सोशल मीडिया पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
महिला संगीता ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर ससुराल वालों पर मारपीट करने तथा बार-बार घर से निकालने के आरोप लगाए। साथ ही कहा कि मेरी मौत के ये जिम्मेदार होंगे। उलाहना देते हैं कि वह घर से कुछ नहीं लाई।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: