Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

जेसीबी की टक्कर से होमगार्ड जवान की दर्दनाकम मौत, पूरे गांव में शोक की लहर छाई

1 month ago
जेसीबी की टक्कर से होमगार्ड जवान की दर्दनाकम मौत, पूरे गांव में शोक की लहर छाई


जेसीबी की टक्कर से होमगार्ड जवान की दर्दनाकम मौत, पूरे गांव में शोक की लहर छाई
बीकानेर। थाना क्षेत्र के तीन डीएसएम खरबारा गांव में उस समय शोक और आक्रोश की लहर फैल गई, जब बॉर्डर होमगार्ड जवान अमर सिंह के निधन की सूचना गांव पहुंची। बजरी माफिया की लापरवाही और हिंसक कार्रवाई में हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में गहरा रोष व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को बडली के पास एक मंदिर परिसर में चेकिंग के दौरान जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से बजरी भरने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची टीम को देखकर जेसीबी व ट्रैक्टर चालक वाहनों को लेकर मौके से भागने लगे। इसी दौरान होमगार्ड जवान अमर सिंह ने मंदिर का गेट बंद कर वाहनों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि जेसीबी चालक ने जानबूझकर वाहन को गेट की ओर बढ़ा दिया, जिससे गेट के साथ अमर सिंह को भी टक्कर लग गई।
हादसे में अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई मेहताब सिंह की रिपोर्ट पर अजमेर जिले के भिनाय थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
घटना की सूचना जैसे ही पैतृक गांव तीन डीएसएम खरबारा पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को अमर सिंह का पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #crime news
Share: