Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

गृह मंत्री शाह-सीएम भजनलाल का बीकानेर दौरा आज से, ये रहेगा कार्यक्रम

rk

दो घंटे तक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक होगी

2 weeks ago
गृह मंत्री शाह-सीएम भजनलाल का बीकानेर दौरा आज से, ये रहेगा कार्यक्रम

गृह मंत्री शाह-सीएम भजनलाल का बीकानेर दौरा आज से, ये रहेगा कार्यक्रम 
बीकानेर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा चक्र को और मजबूत करने तथा जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर रहेंगे। उनकी अगुवानी के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार से बीकानेर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी सांगठनिक लाव-लश्कर के साथ मौजूद रहेंगे। दोनों शीर्ष नेता सीमा चौकी सांचू पर जवानों से संवाद करेंगे और बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय में सीमा सुरक्षा को लेकर एक हाईलेवल मीटिंग लेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार रात 8:30 बजे बीकानेर पहुंचकर गृहमंत्री की अगवानी करेंगे। वे कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में रुकेंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह रात 10:20 बजे विशेष विमान से नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय जाएंगे जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी सोमवार दोपहर ही रेल मार्ग से बीकानेर पहुंचेंगे।

शाह के तय कार्यक्रम के ​मुताबिक सुबह 11:10 से 11:40 (सांचू पोस्ट) पर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अलग-अलग हेलीकॉप्टर से भारत-पाक सीमा पर पहुंचेंगे। वहां दोनों नेता वृक्षारोपण करेंगे और सैनिक सम्मेलन में जवानों से सीधा संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे।

दोपहर 12:40 बजे पर सांचू से लौटकर दोनों नेता बीकानेर बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय पहुंचेंगे जहां गृहमंत्री शाह महिला बैरकों का ई-उद्घाटन करेंगे। दोपहर 2:00 से 4:00 बजे बीएसएफ मुख्यालय में भारत-पाक सीमा से जुड़े संवेदनशील विषयों, घुसपैठ, तस्करी रोकने और बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर करीब दो घंटे तक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक होगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: