31 संविदा कर्मचारियों का मानदेय महीनो से बकाया, पीएफ-ईएसआई जमा नहीं कराने का आरोप, सौंपा ज्ञापन
31 संविदा कर्मचारियों का मानदेय महीनो से बकाया, पीएफ-ईएसआई जमा नहीं कराने का आरोप, सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। राजकीय गंगाशहर सेटेलाइट चिकित्सालय में मैसर्स पन्नाधाय सिक्योरिटी सर्विसेज के माध्यम से कार्यरत 31 संविदा कर्मचारियों का मानदेय और पीएफ-ईएसआई भुगतान बकाया होने का मामला सामने आया है। कर्मचारियों ने संबंधित फर्म पर भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए रोष जताया है। कर्मचारियों के अनुसार, जून 2026 से सितंबर 2026 तक चार माह का मानदेय बकाया है। इसके अलावा अगस्त 2025 से फरवरी 2026 तथा मई 2026 से सितंबर 2026 तक की अवधि का पीएफ और ईएसआई भुगतान भी लंबित बताया जा रहा है।
बार-बार अवगत कराने के बावजूद भुगतान नहीं होने का आरोप
कर्मचारियों का आरोप है कि बकाया भुगतान के संबंध में कई बार संबंधित फर्म को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक राशि जमा नहीं कराई गई है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन पर भी लगाए आरोप
कर्मचारियों के अनुसार, इस मामले में चिकित्सालय प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। उनका आरोप है कि दोनों स्तरों पर आश्वासन तो दिए जा रहे हैं, लेकिन संबंधित फर्म के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कर्मचारियों ने बकाया मानदेय का भुगतान कराने और पीएफ-ईएसआई की लंबित राशि जमा करवाने की मांग की है। फिलहाल संबंधित फर्म और प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ