Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, पिकअप ने उड़ाया, जीजा-साले की दर्दनाक मौत

3 months ago
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, पिकअप ने उड़ाया, जीजा-साले की दर्दनाक मौत

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, पिकअप ने उड़ाया, जीजा-साले की दर्दनाक मौत 

जोधपुर। तनावड़ा फांटा से सालावास जाने वाले मार्ग पर स्थित इस्कॉन मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पाल निवासी सुमेर चौहान पुत्र शंकर लाल मेघवाल और माधोपुरा सतलाना निवासी पारस देपन पुत्र ओमाराम मेघवाल सांगरिया फांटा से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान इस्कॉन मंदिर के आगे एक पिकअप वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाद में दोनों को टैक्सी से एम्स अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों की पहचान कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों साले-बहनोई बताए जा रहे हैं। वहीं घटना की सूचना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया। 

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी इसी स्थान पर लूणी निवासी नेमाराम मेघवाल की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसों का मुख्य कारण भैरव नाला का अधूरा निर्माण, एक तरफ बंद पड़ी सड़क, इस्कॉन मंदिर के सामने बना कट और मुख्य सड़क पर खुले पड़े सीवरेज ढक्कन हैं। लगातार हो रहे हादसों के विरोध में तनावड़ा फांटा व्यापार मंडल और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सालावास रोड पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: