Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जले, कोई नहीं बचा

3 months ago
भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जले, कोई नहीं बचा

भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जले, कोई नहीं बचा

मिर्जापुर । बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब 9:30 बजे मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां आगे चल रहे ट्रॉले से जा भिड़ीं।

टक्कर के बाद बोलेरो उछलकर अलग जा गिरी और उसमें तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वे जिंदा जल गए। मृतकों में एक ही परिवार के 8 सदस्य और एक ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार मैहर से अपने 8 साल के बेटे का मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा था। हादसे में स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्रॉले के क्लीनर की भी मौत हो गई।

आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि शव बुरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया। यह हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ, जिसके बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: