Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मांगे 40 करोड़ रूपए ,नहीं देने पर ब्लास्ट की दी चेतावनी

2 months ago
इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मांगे 40 करोड़ रूपए ,नहीं देने पर ब्लास्ट की दी चेतावनी

इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मांगे 40 करोड़ रूपए ,नहीं देने पर ब्लास्ट की दी चेतावनी

जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। एक सिरफिरे युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अस्पताल परिसर में बम लगाने का दावा किया और दोपहर 3 बजे तक 40 करोड़ रुपए नहीं देने पर धमाका करने की चेतावनी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया।

पुलिस के अनुसार, सुबह अभय कमांड सेंटर पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उसने एसएमएस अस्पताल में बम लगा दिया है और तय समय तक रकम नहीं मिलने पर पूरे अस्पताल को उड़ा देगा। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने चलाया सर्च ऑपरेशन

धमकी के बाद अस्पताल में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, पार्किंग और अस्पताल परिसर के अन्य हिस्सों में गहन तलाशी अभियान चलाया। करीब दो से तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

हरियाणा से आरोपी डिटेन

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से धमकी देने वाले नंबर की लोकेशन ट्रेस की, जो हरियाणा में मिली। इसके बाद जयपुर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को डिटेन कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और 40 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को जयपुर लाया जा रहा है। पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी कंट्रोल रूम में मिली थी। सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर की गहन जांच करवाई गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: