Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर के 25 अस्पतालों में शनिवार को लगेंगे एचपीवी टीकाकरण शिविर, 14 वर्ष की बालिकाओं को मिलेगी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा

rk
2 months ago
बीकानेर के 25 अस्पतालों में शनिवार को लगेंगे एचपीवी टीकाकरण शिविर, 14 वर्ष की बालिकाओं को मिलेगी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा

बीकानेर के 25 अस्पतालों में शनिवार को लगेंगे एचपीवी टीकाकरण शिविर, 14 वर्ष की बालिकाओं को मिलेगी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा
बीकानेर, 25 मार्च। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बालिकाओं को सुरक्षित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार, 28 मार्च को जिले के 25 प्रमुख अस्पतालों में विशेष (एचपीवी) टीकाकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और उससे उच्चतर चिकित्सा संस्थानों पर ही संचालित किया जा रहा है। 
इन 25 केंद्रों पर दी जाएगी सुरक्षा की ‘डोज’ : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), 6 उप जिला अस्पतालों और नोखा जिला अस्पताल में ये शिविर लगेंगे। वहीं, बीकानेर शहर में पीबीएम अस्पताल के बच्चा अस्पताल, एसडीएम जिला अस्पताल और सैटेलाइट अस्पताल गंगाशहर में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविरों का आयोजन प्रात: 9 बजे से ओपीडी समय के दौरान किया जाएगा।
कौन ले सकता है नि:शुल्क टीके का लाभ : जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भवानी शंकर गहलोत ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई भी बालिका जिसने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है, लेकिन अभी 15 वाँ  जन्मदिन नहीं मनाया है (अर्थात जो वर्तमान में 14 वर्ष की है), वह इस नि:शुल्क टीके का लाभ ले सकती है। उन्होंने बताया कि यह एक ‘वीआईपी’ माना जाने वाला बेशकीमती टीका है, जो पहले केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध था। अब भारत सरकार द्वारा इसे सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु पूर्णत: नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।
पंजीकरण की प्रक्रिया और जानकारी : यूएनडीपी के कार्यक्रम अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि बालिकाएं सीधे संबंधित अस्पतालों में जाकर अपना टीकाकरण करवा सकती हैं। इसके अतिरिक्त, माता-पिता या स्वयं बालिका ‘यू-विन’ ऐप या पोर्टल के माध्यम से भी अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी अस्पताल, एएनएम या आशा सहयोगिनी से संपर्क किया जा सकता है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: