Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

दिनदहाड़े चोरी: तीन युवकों ने दुकानदार को बातों में उलझाकर ₹25 हजार उड़ाए

rk
2 months ago
दिनदहाड़े चोरी: तीन युवकों ने दुकानदार को बातों में उलझाकर ₹25 हजार उड़ाए
दिनदहाड़े चोरी: तीन युवकों ने दुकानदार को बातों में उलझाकर ₹25 हजार उड़ाए
 
बीकानेर। महाजन कस्बे के मुख्य बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई, जहां तीन अज्ञात युवकों ने चालाकी से दुकानदार को बातों में उलझाकर गल्ले से ₹25 हजार पार कर दिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार एसबीआई बैंक के पास स्थित पशु आहार की दुकान संचालक प्रभुदयाल झंवर की दुकान पर दोपहर के समय तीन युवक पहुंचे। युवकों ने दुकानदार से पशु आहार दिखाने को कहा। इसी दौरान दो युवक दुकानदार को बातचीत में उलझाकर गल्ले से दूर पशु आहार की बोरियों के पास सैंपल दिखाने के बहाने ले गए।
 
इस बीच तीसरा युवक गल्ले के पास ही खड़ा रहा और मौका पाकर गल्ले से नकदी निकाल ली। कुछ देर बाद तीनों युवक बिना कोई सामान खरीदे वहां से चले गए। युवकों के जाने के बाद जब दुकानदार ने गल्ला चेक किया तो ₹25 हजार रुपए गायब मिले। घटना से घबराए दुकानदार ने तुरंत महाजन थाने पहुंचकर सूचना दी। सूचना मिलने पर एएसआई ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एसबीआई बैंक और आसपास की दुकानों के कैमरे भी शामिल हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: