खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में एक बार फिर मानवता का शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ से जुड़ी है। जहां पर अस्पताल परिसर में ही मानव भू्रण मिला है। एकबारगी मानव भू्रण की सूचना से सनसनी फैल गयी। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल के जनाना वार्ड की और बने एक बाथरूम में शाम के समय मानव भू्रण की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह भू्रण करीब चार-पांच महीने का है।
अस्पताल परिसर में मानव भू्रण मिलने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस सम्बंध में एएसआई राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल भू्रण को सुरक्षित रखवाया गया है। डॉक्टर की रिपेार्ट के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि एक महिला आई थी जिसके ब्लडिंग हो रही थी। ऐसे में पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ