Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

अपनी बेटी की मौत पर पति ने ससुराल पक्ष पर दहेज नहीं देने पर हत्या करने का लगाया आरोप

1 month ago
अपनी बेटी की मौत पर पति ने ससुराल पक्ष पर दहेज नहीं देने पर हत्या करने का लगाया आरोप


अपनी बेटी की मौत पर पति ने ससुराल पक्ष पर दहेज नहीं देने पर हत्या करने का लगाया आरोप
बीकानेर।  नोखा उपखंड के रोड़ा गांव स्थित प्रहलादपुरा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने और सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जसरासर निवासी जयनारायण बिश्नोई ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी पुत्री अर्चना की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व रोड़ा गांव निवासी सुभाष बिश्नोई से हुई थी। शादी के समय उसने अपनी सामथ्र्य अनुसार सोने-चांदी के जेवरात व घरेलू सामान देकर विदा किया, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर उसकी बेटी को परेशान करने लगा। पति द्वारा कम दहेज देने और कार की मांग को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता था। पिता ने बताया कि करीब दो माह पूर्व अर्चना पीहर आई उस समय उसने ससुराल वालों द्वारा दहेज को लेकर प्रताडि़त करने की बात परिजनों को बताई थी। शुक्रवार दोपहर को पति सुभाष ने फोन कर अर्चना की मौत की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन नोखा पहुंचे, जहां बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखा हुआ मिला। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति सुभाष, ससुर ओमप्रकाश सहित भंवरी, निरंजन और सपना के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने के आरोप में विधिसमत धाराओं में मामला दर्ज कर महिला के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को करके शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #KHULASAONLINE #crime news
Share: