Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

पति ने मांगो पांच लाख रुपये व पिकअप, नहीं देने पर विवाहिता को निकाला घर से

rk
1 month ago
पति ने मांगो पांच लाख रुपये व पिकअप, नहीं देने पर विवाहिता को निकाला घर से


पति ने मांगो पांच लाख रुपये व पिकअप, नहीं देने पर विवाहिता को निकाला घर से 

बीकानेर। मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला दर्ज कराया है, 29 वर्षीय पीडि़ता ने नापासर पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 9 मई 2022 को चूरू जिले के सांडवा थाना क्षेत्र के गांव पारेवड़ा के मनोज नाथ के साथ हुआ था।पीडि़ता ने आरोप लगाया कि विवाह के समय उसके पिता ने सोने-चांदी के आभूषण व पर्याप्त दान-दहेज दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। पति मनोज नाथ, ससुर जगदीश नाथ, सास चांदकोरी, दादी सास गोमती देवी, जेठ मुकेश नाथ, जेठानी विमला देवी, ननद सुमन व अन्नपूर्णा, काका ससुर रतननाथ व उनकी पत्नी नरू देवी तथा अन्य परिजनों ने मिलकर ₹5 लाख नकद व एक पिकअप गाड़ी लाने का दबाव बनाया,रिपोर्ट में बताया गया कि कम दहेज की बात को लेकर पीडि़ता के साथ लगातार गाली-गलौज व मारपीट की जाती रही। उसे दिव्यांग होने पर ताने दिए गए। कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायत कर समझौता हुआ, लेकिन कुछ समय बाद फिर से प्रताडऩा शुरू कर दी जाती थी।पीडि़ता के अनुसार 14 अगस्त 2024 व अन्य मौकों पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और कहा कि जब तक ₹5 लाख व पिकअप नहीं लाओगी, घर में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं 11 दिसंबर 2023 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पिता को भी खेत में जाकर जान से मारने की धमकी दी।पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत कर रही हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: