Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

rk
1 week ago
‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

खुलासा ऑनलाइन।  झुंझुनूं जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ ही घंटों के अंतराल में पति-पत्नी ने अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पहले पत्नी ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दी, और जैसे ही पति को इसकी सूचना मिली, उसने भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार पदमपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय सचिन दूधवाल की शादी वर्ष 2024 में 23 वर्षीय भारती से हुई थी। बताया जा रहा है कि भारती अपनी बीमार मां से मिलने पीहर जाना चाहती थी, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं जा सकी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। शनिवार सुबह सचिन जयपुर स्थित अपनी निजी नौकरी के लिए घर से निकला था। उसके जाने के कुछ ही घंटों बाद भारती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी की मौत की खबर मिलते ही सचिन गहरे सदमे में चला गया। उसने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी— “मिस यू भारती… म्हें भी कोणी रह सकूं तेरे बिना… तेरे से वादो कर्यो, वो निभा दियो… मिस यू बेटा।” इसके बाद वह नवलगढ़ के पास दुर्जनपुरा रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और दोपहर करीब सवा एक बजे ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नवलगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान उसके रिश्तेदार गोकुल द्वारा की गई। परिजनों के अनुसार सचिन पिछले 10-12 दिनों से घर पर ही था और शनिवार सुबह जयपुर के लिए रवाना हुआ था।

इस दर्दनाक घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि दंपती के एक वर्षीय बेटे प्रियांशु के सिर से एक ही दिन में माता-पिता दोनों का साया उठ गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही बच्चे का पहला जन्मदिन मनाया गया था।

इधर, पत्नी की आत्महत्या की सूचना मिलते ही सुलताना थाना पुलिस पदमपुरा गांव पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतरवाकर चिड़ावा के उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है। वहीं मृतका के पीहर पक्ष ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है, जिसके आधार पर पुलिस गहन जांच में जुट गई है।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि भावनात्मक तनाव और पारिवारिक विवाद किस हद तक गंभीर रूप ले सकते हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: