Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: आपको भी करना है आवेदन तो ये खबर है जरूरी

1 month ago
बीकानेर: आपको भी करना है आवेदन तो ये खबर है जरूरी

बीकानेर: आपको भी करना है आवेदन तो ये खबर है जरूरी 


बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी, पीजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद शनिवार को प्रवेश कार्यक्रम जारी किया गया। इस सत्र में विश्वविद्यालय के 39 पाठ्यक्रमों में करीब 1300 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। इनमें 23 नियमित तथा 16 सेल्फ फाइनेंस स्कीम के पाठ्यक्रम शामिल हैं।

स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जुलाई तक, जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 27 जुलाई तक किए जा सकेंगे। इस बार विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की मांग और रोजगारपरक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत चार नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू), एमएससी जियोलॉजी, बायो-फर्टिलाइजर प्रोडक्शन में सर्टिफिकेट कोर्स तथा बायो-पेस्टिसाइड प्रोडक्शन में सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। प्रवेश समन्वयक डॉ. धर्मेश हरवानी ने बताया कि यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्धारित तिथियों के भीतर अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: