Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों में आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

rk
1 month ago
बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों में आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

बीकानेर से जाने वाली इन ट्रेनों में आपको भी करना है सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर 

बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दुधवाखारा, हड़याल, डोकवा व सादुलपुर स्टेशनों के बीच डबल ट्रैक बनाने के चलते रेलवे ने ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया है। इस कारण 27 व 28 अप्रैल को रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई प्रमुख ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जाएगा। इस दौरान 4 ट्रेनें जोधपुर मंडल से होकर गुजरेंगी और मेड़ता बाइपास मार्ग का उपयोग करेंगी।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार- यह कार्य ट्रेनों की गति बढ़ाने, लाइन क्षमता में सुधार और सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से किया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की अपडेटेड स्थिति जरूर जांच लें, क्योंकि रूट परिवर्तन के कारण समय में बदलाव संभव है।

इन ट्रेनों के मार्ग बदले

22471 लालगढ़-दिल्ली सराय: 27 व 28 अप्रैल को लालगढ़ से रवाना होकर यह ट्रेन बीकानेर-मेडता बाइपास-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से चलेगी। रास्ते में नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना और नारनौल में ठहराव होगा।
22421 दिल्ली सराय-जोधपुर: 27 व 28 अप्रैल को दिल्ली सराय से रवाना होकर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना मार्ग से संचालित होगी। नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा और मकराना में ठहराव दिया जाएगा।
22482 दिल्ली सराय-जोधपुर: 27 अप्रैल को रवाना होकर यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

पूर्वी भारत की ट्रेनें भी प्रभावित

12371 हावड़ा-बीकानेर: 27 अप्रैल को हावड़ा से रवाना होगी, रेवाड़ी-जयपुर-मेड़ता बाइपास मार्ग से चलेगी। अलवर, बांदीकुई, जयपुर, फुलेरा, मकराना, डेगाना, मेड़ता बाइपास, नागौर और नोखा में ठहराव होगा।
12259 सियालदाह-बीकानेर: 27 अप्रैल सियालदाह से रवाना होगी, इसी मार्ग से संचालित होगी।
12260 बीकानेर-सियालदाह एक्सप्रेस: 27 व 28 अप्रैल को रवाना होगी, वह बीकानेर-मेड़ता बाइपास-जयपुर-रेवाड़ी मार्ग से चलेगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: