आईजी का निर्देश:सायंकालीन व रात्रिकालीन गश्त एवं आकस्मिक नाकाबंदी कर अपराधिक तत्वों पर कार्यवाही कर
आईजी का निर्देश:सायंकालीन व रात्रिकालीन गश्त एवं आकस्मिक नाकाबंदी कर अपराधिक तत्वों पर कार्यवाही कर
बीकानेर। शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश का गंगानगर दौरा रहा। इस मौके पर उन्होंने महानिरीक्षक पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन श्रीगंगानगर मे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की सम्पर्क सभा ली गई व रिजर्व पुलिस लाईन श्रीगंगानगर का निरीक्षण किया गया ।इसके पश्चात जिले की क्राईम मीटिंग ली गई। मिटिंग मे सर्वप्रथम उपस्थित सभी अधिकारियों का परिचय किया गया, तत्पश्चात महानिरीक्षक पुलिस द्वारा जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। संगठित अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही हेतु कार्ययोजना पर चर्चा की जाकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने तथा ऐसे अपराधियों के लॉकल सहयोगियों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर इनके नेटवर्क को नष्ट करने के निर्देश दिये गये। लॉकल व बॉर्डर पार से होने वाली मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व उनकी संपति के खिलाफ पिट एनडीपीएस एक्ट में अधिकाधिक कार्यवाही करने, वांछित अपराधियों की धरपकड करने, सायंकालीन व रात्रिकालीन गश्त एवं आकस्मिक नाकाबंदी कर अपराधिक तत्वों पर कार्यवाही करने बाबत निर्देश दिये गये।इसके अतिरिक्त सडक़ दुर्घटनाओं में कमी हेतु एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने, लोगों को जागरूक करने, दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर ऐसे स्थानों पर साईन बोर्ड लगवाने, संबंधित विभाग से संपर्क कर स्पीड ब्रेकर बनवाने, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये गये तथा थाना / कार्यालय पर आने वाले परिवादियों / पिडितों की अविलम्ब सुनवाई सुनिश्चित कर कार्यवाही करने, उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, समाज के कमजोर वर्गों / महिलाओं / बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर शीघ्र न्याय दिलवाने हेतु निर्देश दिये गये।
मीटिंग मे श्री हरिशंकर जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर, रघुवीर प्रसाद शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर, रामेश्वर लाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायसिहनगर, भंवरलाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान ईकाई श्रीगंगानगर, श्रीमती नीलम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अन्वेषण सैल श्रीगंगागनर, ज्ञानेद्र भारती आईपीएस (प्रो.), प्रशांत कौशिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सह पुलिस उप अधीक्षक अनूपगढ़, विष्णु खत्री पुलिस उप अधीक्षक यातायात, भूपेद्र सोनी पुलिस उप अधीक्षक वृत ग्रामीण, पुष्पेद्र सिह पुलिस उप अधीक्षक श्रीकरणपुर, मदनलाल पुलिस उप अधीक्षक वृत रायसिंहनगर, श्री प्रतीक मील पुलिस उप अधीक्षक सूरतगढ, श्री सुरेश आरपीएस (प्रो.) थानाधिकारी पुलिस थाना पुरानी आबादी, श्रीमती प्रियंका आरपीएस (प्रो.) थानाधिकारी पुलिस थाना रायसिंहनगर उपस्थित हुए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ