निजी एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था अवैध डोडा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ अभियान जारी है। जिसके चलते हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है। निजी एंबुलेंस के मार्फत तस्करी से जुड़ी खबर सामने आयी है। इसी को लेकर दंतौर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए डोडा के साथ दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दंतोर पुलिस टीम ने सियासर चौगान क्षेत्र में की है। जहां पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुधीर नायक और अंकुश विश्नोई नाम के युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने निजी एंबुलेंस से 31 किलो डोडा जब्त किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ