Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मौसम का यू-टर्न, आईएमडी ने 13 जिलों में दिया डबल अलर्ट

4 months ago
मौसम का यू-टर्न, आईएमडी ने 13 जिलों में दिया डबल अलर्ट

मौसम का यू-टर्न, आईएमडी ने 13 जिलों में दिया डबल अलर्ट

राजस्थान में फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही जयपुर में बादलों की गड़गड़हाट के साथ तेज बारिश शुरू हुई साथ ही कई इलाकों में काले बादलों के साथ हल्की बूंदा-बांदी शुरू हुई। एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज भी मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं सुबह 7 बजे से अगले 3 घंटे के लिए डबल अलर्ट जारी करते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट दिया है। राजस्थान में मौसम बदलने के बाद कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जयपुर, अलवर, भरतपुर, टोंक, झुंझुनू और सीकर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल देने की अपील की है। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, दौसा, बूंदी, अजमेर और नागौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हल्की वर्षा के साथ कहीं-कहीं तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) चल सकती हैं। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: