Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

अगले 48 घंटे बारिश-आंधी का अलर्ट, आईएमडी ने राजस्थान के इन 10 जिलों में दी लू की चेतावनी

rk
2 weeks ago
अगले 48 घंटे बारिश-आंधी का अलर्ट, आईएमडी ने राजस्थान के इन 10 जिलों में दी लू की चेतावनी

अगले 48 घंटे बारिश-आंधी का अलर्ट, आईएमडी ने राजस्थान के इन 10 जिलों में दी लू की चेतावनी

राजस्थान में पिछले करीब दो सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 22 और 23 मई को प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। गुरुवार से सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव के कारण अधिकांश शहरों के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम दोहरे असर वाला रहेगा, जहां लू के साथ तेज आंधी और बारिश भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने झुन्झुनू, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में लू चलने के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं शुक्रवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर और फलोदी में लू को लेकर चेतावनी दी गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है।

25 मई से शुरू होगा नौतपा
वर्तमान में तेज गर्मी से धरती तप रही है। सड़कों की डामर तक गर्म हो चुकी है और अब लोगों को नौतपा का इंतजार है। 25 मई से सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष एवं पारंपरिक भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार रोहिणी नक्षत्र के शुरुआती नौ दिन बेहद गर्म माने जाते हैं, जिन्हें “नौतपा” कहा जाता है। मान्यता है कि इन दिनों जितनी अधिक गर्मी और लू चलेगी, वर्षाकाल उतना ही बेहतर रहेगा।

बीकानेर में अब दिन के साथ रातें भी  होने लगी गर्म
बीकानेर में जेठ की गर्मी अब विकराल रूप लेने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी और लू का असर रहेगा। 27 और 28 मई को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि 30 मई को हल्की बारिश और तापमान में गिरावट से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। बीकानेर में अब दिन के साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। बीती रात न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। सुबह से आसमान साफ रहने के कारण धूप तेज रही और दोपहर तक गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दक्षिण-पश्चिमी दिशा से 13 मील प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलती रही।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: