Khulasa Online
Breaking
• पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश • बड़ी खबर : आप सांसद राघव चड्ढा ने बदला पाला, इस पार्टी में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीन आप सांसदों को खिलाई मिठाई • बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, पहले फेज में इतने हुआ प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु के इतिहास में भी सबसे ज्यादा इतने प्रतिशत पड़े वोट • होर्मुज पर ट्रंप का फाइनल राउंड, नाकेबंदी के बीच सेना को दिया ये बड़ा आदेश • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश • बड़ी खबर : आप सांसद राघव चड्ढा ने बदला पाला, इस पार्टी में हुए शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीन आप सांसदों को खिलाई मिठाई • बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, पहले फेज में इतने हुआ प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु के इतिहास में भी सबसे ज्यादा इतने प्रतिशत पड़े वोट • होर्मुज पर ट्रंप का फाइनल राउंड, नाकेबंदी के बीच सेना को दिया ये बड़ा आदेश

राजस्थान के 4 जिलों में आईएमडी ने दिया बारिश का येलो अलर्ट, बीकानेर झमाझम बारिश को लेकर आई ये खबर

rk
7 hours ago
राजस्थान के 4 जिलों में आईएमडी ने दिया बारिश का येलो अलर्ट, बीकानेर झमाझम बारिश को लेकर आई ये खबर

 राजस्थान के 4 जिलों में आईएमडी ने दिया बारिश का येलो अलर्ट, बीकानेर झमाझम बारिश को लेकर आई ये खबर 

पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के असर से प्रदेशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। शुक्रवार को भी जयपुर सहित अन्य जिलों में तेज धूप रही। इस दौरान प्रदेश के 7 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया, वहीं 8 शहरों में पारा 42 डिग्री से अधिक रहा। दिन का सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सीकर, चूरू, झुंझुनूं नागौर और आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ 30-40kmph की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में आज येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 15 जिलों में लू का अलर्ट जारी करते हुए अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलौदी और श्रीगंगानगर में उष्ण लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कल से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही मेघगर्जन के साथ वज्रपात और झोंकदार तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: