Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खुलासा की खबर का असर: शहर में बिना सेफ्टी के चल रही लाईबे्रेरी पर पहुंची फायर सेफ्टी टीम, थमाया नोटिस

1 month ago
खुलासा की खबर का असर: शहर में बिना सेफ्टी के चल रही लाईबे्रेरी पर पहुंची फायर सेफ्टी टीम, थमाया नोटिस


खुलासा की खबर का असर: शहर में बिना सेफ्टी के चल रही लाईबे्रेरी पर पहुंची फायर सेफ्टी टीम, थमाया नोटिस
बीकानेर। शहर में कई ऐसे कोचिंग संस्थान व लाईब्रेरी है जो किसी भी मापदंड को पूरा नहीं करते है और बच्चों की जान जोखिम में डालकर अपने संस्थान चला रहे है। निगम भी कोई कार्यवाही नहीं करते है। जबकि कोचिंग संस्थान व लाईब्रेरी संचालक मोटी फीस लेने के बावजूद भी सुरक्षा के कोई उपाय नहीं है। इसको लेकर खुलासा न्यूज ने खबर प्रकाशित कर निगम को चेताया कि शहर में कई ऐसे कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी है जिसमें बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं है। खबर के बाद निगम प्रशासन अचानक आया अलर्ट मोड पर और  फायर सेफ्टी टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण अभियान शुरू किया। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ 

पलानीचामी के निर्देशन तथा असिस्टेंट फायर ऑफिसर जगवीर सिंह कटारिया के नेतृत्व में गठित टीमों ने जवाहर नगर क्षेत्र स्थित एक आईटी कम्प्यूटर सेंटर एवं लाइब्रेरी सहित कई स

ंस्थानों का निरीक्षण किया।जांच के दौरान फायर सेफ्टी सिस्टम समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं। नियमों की पालना में कमी पाए जाने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। जगवीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी इस सेंटर को सुरक्षा के बंदोबस्त करने के निर्देश दिए थे, बार-बार अवगत करवाने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। अब फिर सात दिनों का समय दिया गया है, अगर उसके बाद भी निर्देशों की पालना नहीं की गई तो सीज की कार्यवाही की जाएगी।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर निगम की टीमों द्वारा शहर के अन्य कोचिंग संस्थानों में भी निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। प्रशासन ने कोचिंग संचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: