Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बदमाशों ने 25 लाख रुपये की रंगदारी के मामले में कैम्पर गाड़ी को घर का गेट तोडक़र अंदर घुसाकर लाठी सरियों से किया हमला

1 month ago
बदमाशों ने 25 लाख रुपये की रंगदारी के मामले में कैम्पर गाड़ी को घर का गेट तोडक़र अंदर घुसाकर लाठी सरियों से किया हमला


बदमाशों ने 25 लाख रुपये की रंगदारी के मामले में कैम्पर गाड़ी को घर का गेट तोडक़र अंदर घुसाकर लाठी सरियों से किया हमला
बीकानेर।   जसरासर थाना क्षेत्र के कुचौर अगुणी गांव में घर में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़ और 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कुचौर अगुणी निवासी 32 वर्षीय मुल्तानाराम जाट ने जसरासर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के अनुसार यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। मुल्तानाराम अपने दो बेटों के साथ खेत जाने के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि घर के बाहर रतीराम और हरिराम जाट सहित कुछ अन्य लोगों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में उनकी मोटरसाइकिल गिर गई और मुल्तानाराम और उनके बच्चों के साथ मारपीट की गई।
शिकायत में बताया गया कि हमलावर एक कैम्पर गाड़ी से घर का गेट तोडक़र अंदर घुस गए। उन्होंने लाठी-सरियों से हमला किया। बीच-बचाव करने आए मुल्तानाराम के भाई मुन्नीराम के साथ भी मारपीट की गई।आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जाते समय उन्होंने मुल्तानाराम से 25 लाख रुपए की मांग की और जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने मुल्तानाराम की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई भागीरथराम को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: